• Home
  • Blog
  • Oppo के बेस्ट फोन

Oppo के बेस्ट फोन

Best Oppo Phone In India

0 comments

पढ़ें:: English

Edited By  Piyush kashyap , Reviewed By  Shashank


मोबाइल फोन रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। सभी मोबाइल फोन ब्रांड ग्राहकों को कम दाम में बढ़िया फीचर नहीं दे सकती है। Oppo भी ऐसी ही ब्रांड  है, जो अपने ग्राहकों को top-notch फोन कम कीमत में देती है।

Oppo के हाई-एंड फोन बेहतरीन विशेषताओं के साथ कम कीमत  में खरीदे जा सकते हैं। इसके सभी फोन में डिजाइन और मोबाइल फोटोग्राफी के लिए नए और बढ़िया स्पेसिफिकेशन दिए जाते हैं।

कूल फीचर्स और नई कैमरा टेक्नोलॉजी  के कारण Oppo के फोन युवाओं द्वारा बहुत पसंद किए जाते हैं।नए और हाई-एंड फीचर्स के साथ Oppo ने मध्य रेंज मार्केट में काफी नाम कमाया है।

आजकल सभी स्मार्टफोन हमारी रोजाना की गतिवधियों जैसे सेहत, हार्ट रेट, दिन भर में चले गए कदम, स्क्रीन टाइम और ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप्लीकेशन आदि को ट्रैक करते हैं।

स्मार्टफोन में कई ऐसी चीजों होती हैं, जो यूज़र को रोजमर्रा के काम को आसानी से अंजाम देने में मदद करते  हैं। जबसे Oppo स्मार्टफोन ने ग्लोबल मार्केट में कदम रखा है, तब से युवाओं ने इसे खूब पसंद किया है और फोन का सेल बहुत हाई रहा है।

आज का युवा कम कीमत में बेहतरीन फीचर और स्पेसिफिकेशन वाले मोबाइल फोन की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है।

Oppo इस दौड़ में दूसरी कई ब्रांड  से आगे निकल चुका है। यहां आपको Oppo के 10 ऐसे लेटेस्ट फीचर वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।

mobile phone

Oppo के बेस्ट फोन

हालाँकि, सभी के बीच मेरा पसंदीदा Oppo A5S  लेकिन आपको अपने खरीद निर्णय लेने के लिए उन सभी की जांच करनी चाहिए।

1.  OPPO A5S

OPPO A5S

Specifications

  • Storage : 32GB / 64 GB, Expandable up to 256GB
  • Rear Camera: 13MP + 2MP
  • Battery: 4230 mAh
  • Display:  6.2 Inch
  • Ram: 2 GB / 3 GB / 4 GB
  • Front Camera:  8 MP
  • Fingerprint Sensor:  Yes, Back
  • Custom UI: Color OS 5.2, based on Android 8.1
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Processor:  MediaTek Helio P35, Octa Core Processor

Oppo A5S मार्केट में मौजूद सबसे अच्छे फोन में से एक है। इस फोन में 6.2 inch Corning Gorilla glass की जबरदस्त स्क्रीन दी गई है।

यह फोन विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, जिसमें Blue, Red, Black, Green और Gold शामिल हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी रंग चुन सकते हैं।

Oppo A5S में  लम्बे समय तक चलने वाली 4320mAh battery दी गई है। इस फोन का विशाल बैटरी पावर आपको गेम खेलने, मूवी देखने, इंटरनेट पर सर्फिंग करने और दूसरे सभी टास्क पूरे करने के लिए भरपूर सपोर्ट करता है।

इस फोन में Al beauty mode को सपोर्ट करने वाले 13MP+2MP dual rear cameras दिए गए हैं। फोन में और भी कई कैमरा फीचर्स जैसे HDR, बैकग्राउंड ब्लर, फिल्टर और स्टिकर्स दिए  गए हैं।

यह सभी फीचर फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए बहुत एक्साइटिंग  होते हैं। 

परफेक्ट portrait photo खींचने के लिए फोन में अद्भुत कैमरा दिया गया है, जो depth of field bokeh effect के नाम से जाना जाता है। यह फीचर फोटोग्राफी में रुचि रखने वालों को लम्बे समय तक व्यस्त रखता है। फोन में दिए गए AR स्टीकर्स चैटिंग को फन बनाते हैं और आप इससे अपनी पसंद के अनुसार फोटो को एडिट भी कर सकते हैं।

इस फोन में 2GB RAM और 32GB storage दिया गया है, जिसमें आप फोटो , म्यूजिक, वीडियो और बहुत-सी चीजें स्टोर कर सकते हैं। यह फोन DUAL-SIM technology को भी सपोर्ट करता है, जो आजकल सभी यूज़र के लिए बहुत जरूरी हो गई है। इस फोन में Android v8.1 operating system दिया गया है। हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में security और 

सॉफ्टवेयर इम्प्रूव्मन्ट के लिए रेगुलर अपडेट होते रहते हैं। यह फोन 2.4 GHz Mediatek MT6765 octa core processor पर चलता है। इससे आप गेम्स खेलना, हेवी टास्क पूरे करना और बिना रुकावट मल्टीटास्किंग  करना जैसे सभी काम आसानी से पूरे कर सकते हैं।

Oppo A5S में फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो बहुत तेजी से फोन को unlock करता है। इस विचार के साथ आप हल्के से टच के साथ भी अपना फोन unlock कर सकते हैं। इस फोन का कैमरा Al फीचर को सपोर्ट करता है, जिससे आप तस्वीरों में अपनी पसंद का टच दे सकते हैं।

यह फोन deep learning technology method से एनालिसिस और एडजस्टमेंट करके बेहतरीन तस्वीरें देता है, जिसका कोई मुकाबला नहीं। इस फोन में दमदार क्वालिटी का कैमरा,  आपरेटिंग सिस्टम, बैटरी और स्क्रीन साइज दिया गया है। इतनी सारी खूबियां इस फोन को खास बनाती हैं। आज ही Oppo A5S खरीदें और इन खूबियों का भरपूर फायदा उठाएं।

खूबियां:

  • फोन में अच्छी बैटरी दी गई है, जो एक दिन या उससे भी ज्यादा  चल सकती है।
  • फोन दिखने में बहुत सुंदर है।
  • फोन की स्क्रीन साइज आपका पैसा वसूल करेगी।
  • इस मोबाइल फोन में कई स्मार्ट फीचर दिए गए हैं।
  • इतनी कम कीमत कैमरा में Al technology मिलना बहुत बड़ी बात है।

कमियां:

  • फोन में एक ही स्पीकर आउटपुट दिया गया है।
  • RAM का storage कम होने के कारण फोन हैंग होने की समस्या होती है।
  • इस फोन के साथ हेडफोन नहीं मिलता।
  • यह फोन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करता।

2.  Oppo A5 2020

Oppo A5 2020

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 32GB & 64GB
  • Rear Camera: 12MP + 8MP + 2MP + 2MP
  • Front Camera: 8 MP
  • Battery: 5000 mAh
  • Display:  6.5 Inch
  • Ram: 3 GB / 4GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, Back
  • Custom UI: Color OS
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System and Processor:  ColorOS 6.1 based on Android 9, Snapdragon 665

Oppo A5 2020 मॉडल में एक ही फोन में पांच अलग-अलग कैमरा फिट किए गए हैं, जिनका आप भरपूर मजा ले सकते हैं। इस फोन में High resolution का 12MP camera दिया गया है।

फोन का ultrawide 119 degree lens आपको सुंदर panoramic तस्वीरें खींचने में मदद करता है। इसके अलावा फोन में 2 rear lenses दिए गए हैं, जो तस्वीरों में portrait effect देते हैं।

इस फोन में 8MP का front कैमरा दिया गया है। Ultra wide lens इस फोन में असल विजेता है, इससे आप बड़े दृश्य की तस्वीर खींच सकते हैं।

फोन में Ultra night mode दिया गया है, जो कम रौशनी  में आपको ब्राइट और क्लियर तस्वीरें देता है।

इस फोन में आपको Electronic image stabilization भी मिलेगा, जिससे आप बेहतरीन shake-free video बना सकते हैं। इस फोन की कीमत में इस तरह का फीचर मिलना बहुत अच्छी बात है।

आपको यह फोन दोबारा सोचे बिना ही खरीद लेना चाहिए।

यह फोन Snapdragon 665 processor पर चलता है। इसमें game boost 2.0 features भी दिया गया है, जो इस रेंज में मिलने वाले सभी फोन से बेहतर है। यह processor बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और फोन में multi screen functions को आसानी से मैनेज करने में मदद करता है। इस फोन की स्क्रीन 6.5 inch है, जिस पर सुंदर-सा Nano water drop notch लगा हुआ है।

इस फोन में pixel adjustment किया जा सकता है, जो आपको तेज़ धूप में भी क्लियर स्क्रीन देखने में मदद करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो बहुत ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी पूरे 1 दिन चलती है। फोन में reverse charging फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने फोन से दूसरों का डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इस फोन को खरीदने के दो ऑप्शन हैं।

आप 32GB या 64GB में से अपनी जरूरत के अनुसार storage capacity चुन सकते हैं। फोन की मेमोरी को SD card के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में आपको dual SIM technology दी जाती है, जिससे आप इस फोन पर एक समय में दो SIM का उपयोग कर सकते हैं।

जहां तक फोन की बैटरी, कैमरा और गेमिंग की बात है तो यह फोन सबसे आगे  है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आप इस फोन को जरूर खरीद सकते हैं।

खूबियां:

  • Dolby output के साउंड स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं।
  • बॉक्स में हेडफोन भी मिलते हैं।
  • कैमरा क्वालिटी बेहतरीन है।
  • बैटरी लाइफ अच्छी है, जो सामान्य इस्तेमाल के साथ 2 दिन तक चल सकती है।
  • इस कीमत में reversible charging की सुविधा मिलना बहुत अच्छी डील है।

कमियां:

  • फोन में fingerprint sensor की जगह सही नहीं है।
  • विशेषताओं की तुलना में फोन का RAM धीमा है।
  • फास्ट चार्जर नहीं दिया जाता है।
  • Macro photo की क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं है।
  • फोन का वजन ज्यादा है।

3.  Oppo F5

Oppo F5

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 32GB & 64GB
  • Rear Camera: 16MP Rear Camera
  • Front Camera: 20 MP
  • Battery: 3200 mAh
  • Display:  6 Inch
  • Ram: 4GB & 6GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, Back
  • Custom UI: Color ColorOS 3.2
  • SIM Slots:  Dual Nano SIM
  • Operating System:  ColorOS 3.2 Android 7.1, Octa-core MT6763T

Oppo अपने सभी फोन में बेहतरीन कैमरा देने के लिए मशहूर है। इस फोन में Al technology दी गई है, जो यूजर को शानदार फोटो क्लिक करने में मदद करती है।

फोन में 16MP rear camera और 20MP front camera दिया गया है, जो जबरदस्त क्वालिटी के फोटो और वीडियो देते हैं।

6 inch की स्क्रीन पर आप अपने फेवरेट कंटेंट  लगातार देख सकते हैं।

फोन की स्क्रीन में 2160×1080 pixels दिए गए हैं, जो तस्वीरों और वीडियो को बेहतर बनाकर पेश करते हैं। इस फोन की स्क्रीन पर गेम खेलने का बहुत शानदार अनुभव मिलता है।

इस फोन में 4GB RAM दिया गया है, जो octa core CPU की सहायता से चलता है। इससे आप लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं। इस फोन में इंटरनेट सर्फिंग तेज गति से होती है।

फोन एनर्जी बचा कर डिवाइस को फ्रेश रखता है। इसके अलावा यह फोन इस कैटेगरी के दूसरे फोन की तुलना में सबसे अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 

फोन की डिजाइन बहुत उम्दा है और यह आपके हाथों में परफेक्ट फिट होता है। Oppo F5 में 0.4 mm की मोटाई के साथ curved design दी गई है, जो इस फोन को दिखने में शिष्ट और सुंदर बनाती है।

इस फोन के 16MP camera में autofocus और  f/1.8 का aperture दिया गया है, जो कम रौशनी  में भी अद्भुत तस्वीरें खींचने में मदद करता है। 20MP front camera में f/2.0 aperture दिया गया है, जो किसी भी प्रकार की रौशनी में बेहतरीन सेल्फी क्लिक करने में मददगार होता है।

यह फोन Android 7.1 colour OS पर चलता है, जिसे Android 8.1 में अपडेट किया जा सकता है। इसका colorOS 3.2 यूज़र के लिए फास्ट डाउनलोड और इंटरनेट सर्फिंग को आसान बनाता है। Oppo द्वारा O-share की मदद से  Oppo devices में Bluetooth के बिना ही बिजली की तरह तेज रफ्तार ट्रांसफर किया जा सकता है, जो एक बेमिसाल फीचर है।

जहां तक गेमिंग की बात है तो Oppo F5 ही असली विजेता है। इस में दिया गया colour OS आपको गेमिंग के दौरान फोन कॉल लेने या रिजेक्ट करने का विकल्प देता है, जिससे आप बिना डिस्टरबेंस के गेमिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं। Oppo F5 में eye protection mode दिया गया है, जो गेमर्स के लिए बहुत फायदेमंद है।

इस फीचर से गेम के शौकीन लोग अपनी आंखों को तकलीफ पहुंचाए बिना पूरी रात गेम खेल सकते हैं। फोन में विभिन्न टोन दिए गए हैं, जिसे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं, जैसे कि standard, warm और black and white tones.

खूबियां:

  • इस कीमत में मिलने वाला बेहतरीन सेल्फी कैमरा।
  • Face unlock अच्छी तरह काम करता है।
  • फोन में full HD डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें दिया गया user interface, iOS से मिलता-जुलता है।
  • इस फोन में dual sim की गुंजाइश दी गई है।

कमियां:

  • फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं है।
  • Oppo द्वारा बहुत कम OS अपडेट होते हैं।
  • कभी-कभी फोन हैंग हो जाता है।
  • Volte एक ही सिम में सपोर्ट करता है।
  • इस फोन के सेंसर हर बार ठीक तरह से काम नहीं करते।

4.  Oppo F3

Oppo F3

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 64 GB
  • Rear Camera: 13MP Rear Camera
  • Front Camera: 16MP + 8MP
  • Battery: 3200 mAh
  • Display:  5.5 Inch
  • Ram: 4GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, at the back
  • Custom UI: Color ColorOS 3.0
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  Android v6.0 Marshmallow, Mediatek MT6750T Octa Core 1.5GHz

Oppo F3 खासतौर पर सेल्फी लवर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिए गए हैं, जो यूजर को बेहतरीन अनुभव देते हैं।

इस फोन में 16MP और 8MP सेल्फी कैमरा दिए गए हैं, जो आपको शानदार फोटो क्लिक करने में मदद करते हैं।

इसमें Beautifying mode भी  है, जो सेल्फी की सुंदरता को बढ़ाकर तारीफ के काबिल बना  देता है। इस फोन में 13MP का rear camera दिया गया है, जिसके साथ ⅓ inch sensor मिलता है।

यह sensor यूजर को कम रौशनी  में भी उम्दा तस्वीरें खींचने में मदद करता है।

फोन में दिया गया Anti-shake 2.1 feature आपको स्थिर और बेस्ट क्वालिटी फोटो क्लिक करने में मदद करता है।

यह Shutter button क्लिक करने पर कई सारी तस्वीरें खींचता है, जिनमें से आप अपनी पसंद की बेस्ट पिक्चर चुन सकते हैं। 

हाई क्वालिटी की तस्वीरें देने के लिए फोन में expert फीचर दिया गया है, जो focus, ISO, white balance और दूसरे तत्वों का उपयोग करके बेहतरीन रिजल्ट देता है। Oppo F3 में 5.5 inch screen size दी गई है, जिसे इस्तेमाल करने में आसानी होती है और हाथ में परफेक्ट फिट होती है।

Oppo F3 फोन में octa core 64 bit processor के साथ 4GB RAM दिया गया है, जो multitasking को सरल बनाता है। आप इस फोन पर फिल्म देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और रुकावट या किसी दूसरे डिस्टरबेंस की चिंता किए बिना बहुत कुछ कर सकते हैं। फोन में triple slot tray दी गई है, जिसमें SIM और memory card लगाया जा सकता है।

यह फोन colour OS 3.0 के साथ मिलता है, जो लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किया जा सकता है। इससे आपको बेहतरीन user interface अनुभव मिलेगा। इस फोन में Android 6.0 वर्जन दिया गया है, जिसे 7.0 तक अपग्रेड किया जा सकता है, जो यूजर को सुचारू रूप से फोन इस्तेमाल करने का अनुभव देता है।

इस फोन की बॉडी चिकनी और मेटल की बनी हुई है, जिस में धूल बैठने का बहुत कम डर रहता है। फोन को इस्तेमाल करते समय हाथों में इसकी  ग्रिप अच्छी बनी रहती है। Oppo F3 दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: Gold और Black। अगर आप कम बजट में बेहतरीन सेल्फी कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट रहेगा।

खूबियां:

  • फोन में 1080p@30fps और 2160@30fps का HD recording feature दिया गया है।
  • इस फोन में active noise cancellation feature दिया गया है।
  • फोन में dual sim और memory card के लिए triple slots दिए गए हैं।
  • फोटो और वीडियो एडिट करने के लिए फोन में inbuilt software दिए गए हैं।
  • Accelerometer, gyro, proximity और compass जैसे सेंसर दिए गए हैं।

कमियां:

  • OS पुराना और आउटडेटेड है।
  • FM radio नहीं दिया गया है।
  • NFC को सपोर्ट नहीं करता।
  • सिर्फ दो ही रंगों में उपलब्ध है।
  • फोन में प्रोटेक्शन फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

5.  Oppo Reno 3 Pro

Oppo Reno 3 Pro

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 128 GB / 256GB
  • Rear Camera: 64MP + 13MP + 8MP + 2MP
  • Front Camera: 44MP + 2MP
  • Battery: 4025 mAh
  • Display:  6.4 Inch
  • Ram: 8 GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, In-display fingerprint
  • Custom UI: Color ColorOS 7
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  Android 10, MediaTek Helio P95

Oppo Reno 3 Pro ऐसे फोन में से एक है, जो अपने ग्राहकों को हर चीज बेस्ट देते हैं। इस फोन में 8GB RAM और 128GB internal storage दिया गया है।

Memory card का इस्तेमाल करके फोन की storage capacity को बढ़ाकर 256GB तक किया जा सकता है। इस फोन में Dual SIM technology दी गई है, जिसके दोनों SIM में double standby feature के साथ 4G connectivity मिलती है।

कैमरा के मामले में यह फोन बेहतरीन है। Rear camera में Quad camera setup दिया गया है।

इसके 4 कैमरा 64MP+13MP+8MP+2MP के हैं और 20X digital zoom के साथ इस रेंज में मिलने वाले दूसरे सभी फोन के कैमरा को मात देते हैं।

इस कैमरा में विभिन्न फीचर्स जैसे ultra dark mode photography, macro shot, ultra wide angle आदि दिए गए हैं। 

फोन के फ्रंट में 44MP+2MP के dual camera दिए गए हैं, जो अच्छी वीडियो और pure night shots देते हैं। कैमरा में punch hole दिया गया है, जो देखने में बहुत आकर्षक और अच्छा लगता है।

इस फोन में VOOC 4.0 है, जो 30W चार्जिंग की सहूलियत देता है। 20 मिनट के समय में आपका फोन 50% तक चार्ज हो जाता है। 6.4 inch के super AMOLED display पर 2400×1080 pixels resolution दिए गए हैं। यह फोन latest Android v10 के के साथ मिलता है, जो ColorOS 7.0 पर चलता है। इस फोन का operating system सबसे तेज चलने वाले OS में से एक है। इस फोन में 2.2GHz MediaTek Helio P95 octa core processor दिया गया है।

फोन का वजन कम है। फोन के चलने की गति अच्छी होने के कारण आप इस पर आसानी से multitasking कर सकते हैं। ऐसे फोन कैमरा की वजह से ज्यादा बिकते हैं, क्योंकि यह अपने back और rear दोनों कैमरा से शानदार तस्वीरें देते हैं। front कैमरा में दिया जाने वाला punch hole फोन की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

इस कीमत में इतने अच्छे फीचर मिलना बहुत फायदेमंद है, इसलिए आपको दूसरी बार सोचे बिना ही इस फोन को खरीद लेना चाहिए। फोन में 4025mAh की बैटरी capacity दी गई है, जो बहुत ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी एक दिन या उससे ज्यादा चल सकती है।

फोन के डिस्प्ले पर ही fingerprint sensor दिया गया है। यह बहुत ही नई technology है, जो इस फोन में दी जाती है। fingerprint sensor काफी responsive है और फोन को फौरी तौर पर unlock करता है।

खूबियां

  • Bright OLED screen।
  • शानदार तस्वीरें देने वाली बेहतरीन कैमरा technology।
  • बैटरी लाइफ बहुत अच्छी दी गई है।
  • फास्ट चार्जिंग फीचर काफी फायदेमंद होता है।
  • डिस्प्ले में दिया गया fingerprint scanner फौरन रिस्पांस करता है।

कमियां:

  • NFC को सपोर्ट नहीं करता।
  • Punch hole camera, all screen नहीं देता।
  • कीमत के अनुसार फोन का डिजाइन और बिल्ड कमतर लगता है।
  • Helio P95 chipset पुराना हो चुका है।
  • छोटे शहरों में service support की समस्याएं होती हैं।

6.  Oppo Find X2

Oppo Find X2

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 256 GB
  • Rear Camera: 48MP + 12MP + 13MP
  • Front Camera: 32 MP
  • Battery: 4200 mAh
  • Display:  6.7 Inch
  • Ram: 12 GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, In-display fingerprint
  • Custom UI: Color ColorOS 7. 1
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  ColorOS 7.1 based on Android 10.0

Oppo Find X2, Oppo द्वारा पेश किया गया 5G फोन है। Oppo Find X2 में 120Hz Ultra high refresh rate दिया गया है, जो हर बार स्क्रीन स्वाइप करने पर स्मूथ अनुभव देता है।

इस फोन में 6.7 inch की OLED curved scree दी गई है। दिखने में यह फोन प्रीमियम क्वालिटी का फोन लगता है।

ppo यह दावा करता है कि इस फोन का डिस्प्ले बेहतरीन technology के साथ बनाया गया है, जो billion रंग दिखा सकता है। इस फोन में लगभग 1.07 billion स्क्रीन कलर दिए गए हैं।

इसके अलावा फोन में Al adaptive eye protection, Natural tone display, Al Brightness और Low blue light जैसे फीचर दिए गए हैं, जो फोन के ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी आपकी आंखों की सुरक्षा करते हैं।

इस फोन में 30fps, 60fps और 120fps के वीडियो बनाने की क्षमता दी गई है। इस शान शौकत वाले फोन का कैमरा इसकी सुंदरता को काफी हद तक बढ़ा देता है। 

फोन में 13MP telephoto camera, 48MP wide angle camera और 12MP ultra wide angle camera दिए गए हैं। इस फोन में मौजूद 32MP selfie camera कम रौशनी  में भी बढ़िया तस्वीरें देता है। इस फोन में Ultra night mode 3.0 है, जो रात के समय कम रौशनी  के बावजूद बेहतरीन फोटो क्लिक करने में मदद करता है।

इसके अलावा फोन में अद्भुत क्वालिटी के Macro mode और Portrait mode दिए गए हैं, जो इस कीमत में मिलने वाले दूसरे फोन की तुलना में बहुत अच्छे हैं। इस फोन में Snapdragon 865 chipset दिया गया है, जो 25% तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। Oppo Find X2 में 65W VOOC 2.0 technology के साथ चार्जिंग की अच्छी सुविधा दी गई है, जो सिर्फ 10 मिनट के समय में आपका फोन 40% तक चार्ज कर देता है।

फोन में in-display fingerprint technology दी गई है, जो बहुत तेज़ और सुरक्षित है। Oppo अपने फोन में नई और बेहतर टेक्नोलॉजी देने के लिए जाना जाता है। Oppo Find X2 में कंपनी ने fingerprint scanning area को 10% तक बढ़ा दिया है।

इस फोन में लेटेस्ट Android v10 दिया गया है, जो  colorOS 7.1 पर चलता है। Oppo Find X2 में 4200mAh बैटरी दी गई है, जो 10 मिनट में 40% तक चार्ज हो जाती है। इतने बढ़िया फीचर्स और विशेषताओं के कारण Oppo Find X2 इस कीमत में मिलने वाला सबसे अच्छा फोन है, जो अपने सभी कॉम्पीटीटर्स को मात देता है।

खूबियां:

  • इस फोन में curved screen technology के साथ शानदार डिस्प्ले दिया गया है।
  • processor शानदार परफॉर्मेंस देता है।
  • यह फोन सबसे तेज चार्जिंग की सुविधा देता है।
  • Haptic motor बहुत अच्छा है।
  • UFS 3.1 storage technology के साथ पढ़ने और लिखने की अच्छी स्पीड मिलती है।

कमियां:

  • फोन की बैटरी लम्बे समय तक नहीं चलती।
  • Curved display वाले फोन कभी-कभी झुंझलाहट देते हैं।
  • Fingerprint phone में glass back दिया गया है।
  • बॉक्स में फोन का कवर नहीं दिया गया है।
  • Curved screen का phone protector मिलना मुश्किल होता है।

7.  Oppo F15

Oppo F15

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 128 GB
  • Rear Camera: 48MP + 8MP + 2MP + 2MP
  • Front Camera: 16 MP
  • Battery: 4025mAh
  • Display:  6.4 Inch
  • Ram: 4GB / 8 GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, In-display fingerprint
  • Custom UI: Color ColorOS 6.1.2
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  ColorOS 6.1.2 based on Android 9, 1GHz MediaTek Helio P70 octa core processor

Oppo F15 में 4 rear camera दिए गए हैं, जो फोन की कीमत के अनुसार बेहतरीन हैं।

यह कैमरा 48MP+8MP+2MP+2MP के दिए गए हैं, जिनमें professional mode, panorama mode और time lapse photography के अलावा भी बहुत से फीचर दिए गए हैं। इस फोन में 16MP front camera दिया गया है।

Oppo F15 में 6.4 inches की AMOLED screen दी गई है। डिस्प्ले का resolution 2400×1080 pixels है, जो 16 million रंगों को सपोर्ट करता है।

स्क्रीन को Gorilla glass 5 technology से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में बॉडी से स्क्रीन का अनुपात 90.7% दिया गया है।

फोन के बढ़िया टेक्नोलॉजी वाले 48MP Quad camera में night mode images, Ultra wide angle photo, portrait HD के अलावा और भी कई अच्छे फीचर दिए गए हैं।

यह फोन खरीदने पर आपको 128 GB storage मिलता है, जिसे external SD card की मदद से बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है। 

फोन में 8GB RAM दिया गया है, जिससे आप अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकते हैं। इस फोन में multitasking भी की जा सकती है। Dual SIM technology के कारण इस फोन में एक साथ दो SIM इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फोन की 4000mAh battery capacity रोजाना के टास्क पूरे करने के लिए काफी होती है।

Oppo F15 2.1 GHz MediaTek Helio P70 octa core processor पर चलता है, जो इस फोन पर ARM Mali G72 की सहायता से स्मूथ और सुचारू गेमिंग का अनुभव देता है। फोन में RAM और processor बढ़िया तौर से काम करते हैं, जो यूजर को कई एप्लीकेशन एक साथ चालू रखने  और उन पर  काम करने में मदद करते हैं।

ARM Mali G72 के कारण फोन में बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस का लुत्फ उठाया जा सकता है।

इस फोन का डिजाइन बढ़िया, पतला और कम वजनी है। शानदार डिजाइन के कारण हाथ में पकड़ने पर यह फोन बहुत अच्छा एहसास देता है। यह फोन VOOC Charge 3.0 को सपोर्ट करता है, जिससे इस में 20W फास्ट चार्जिंग होती है। फोन में In-display fingerprint sensor दिया है, जो बहुत responsive है और 0.32 सेकंड में फोन को unlock कर देता है।

Oppo F15 अपने बेस्ट फीचर के कारण इस रेंज के दूसरे फोन को तगड़ा कॉम्पिटिशन देता है। Quad camera setup इस फोन की सबसे अच्छी खूबी है। 2020 में बेहतरीन फीचर्स से भरपूर यह फोन खरीदना आपका सबसे अच्छा फैसला हो सकता है।

खूबियां:

  • फोन का डिजाइन बढ़िया है।
  • Rear facing camera से खींची गई तस्वीरों की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है।
  • बैटरी मैनेजमेंट अच्छा है।
  • In-display fingerprint तेज और सुरक्षित है।
    • फोन में top notch AMOLED screen quality दी गई है।

कमियां:

  • इस फोन में Android 10 नहीं दिया गया है।
  • Monochrome sensor फोन के साथ फिट नहीं होता।
  • NFC नहीं दिया गया है।
  • फोन में dust और water resistant फीचर नहीं दिए गए हैं।
  • यह फोन wireless charging को सपोर्ट नहीं करता।

8.  Oppo A9 2020

Oppo A9 2020

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 128 GB
  • Rear Camera: 48MP + 8MP + 2MP + 2MP
  • Front Camera: 16 MP
  • Battery: 5000 mAh
  • Display:  6.5 Inch
  • Ram: 4GB / 8 GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, rear
  • Custom UI: Color ColorOS 6.0.1
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  ColorOS 6.0.1 based on Android 9

कुल 5 कैमरा के साथ यह फोन इस कैटेगरी का विजेता है। इसमें high resolution तस्वीरें खींचने के लिए 48MP camera दिया गया है। दूसरे कैमरा में ultra-wide-119-degree rear lens दिया गया है।

2 और lenses दिए गए हैं, जो portrait फोटोग्राफी में सहायता करते हैं। Oppo A9 में 16MP front camera है, जिसके साथ ही Al beautification फीचर दिया गया है।

फोन में video stabilization technology के साथ शानदार वीडियो क्वालिटी दी गई है। Intense gyroscope अधिक बेहतर तस्वीरें खींचने में मदद करता है।

फीचर्स की बात की जाए तो Oppo A9 अपने कॉम्पीटीटर्स को कई चीजों में मात देता है।

फोन में Dual stereo speakers के साथ बढ़िया साउंड क्वालिटी दी गई है, जो वीडियो देखने में आपको भरपूर मनोरंजन देते हैं।

फोन Widevine L1 Certification के साथ Dolby Atmos feature को सपोर्ट करता है, जिससे प्रीमियम साउंड क्वालिटी मिलती है। 

फोन के साथ आपको 128GB internal storage मिलता है, जिसे external drive की मदद से 256GB किया जा सकता है। इस फोन में dual SIM technology भी दी गई है।

Game Boost 2.0 फीचर इस फोन पर बिना रुकावट गेमिंग का मजेदार अनुभव देता है। इस फोन में Snapdragon 665 processor दिया गया है, जो इसके सभी फंक्शन को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है। 8GB RAM के सपोर्ट के साथ इस फोन पर एक समय में कई ऐप चलाए जा सकते हैं और multitasking भी आसानी से की जा सकती है। अच्छी बैटरी साइज इस फोन के बेहतरीन फीचर्स में से एक है।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फोन सामान्य रूप से इस्तेमाल करने से एक दिन या उससे ज़्यादा चल सकती है। फोन में लेटेस्ट Type C चार्जिंग दी गई है, जो फोन को तेजी से चार्ज करता है। फोन में reverse charging का फीचर भी दिया गया है। इस फोन में Nano water drop notch दिया गया है, जिसकी आजकल बहुत मांग है।

OPPO ने इस फोन की स्क्रीन पर बिना किसी बाधा के कुछ भी देखने का बेहतरीन अनुभव दिया है। Blue light filter feature यूजर की आंखों को सुरक्षित रखता है, जो बहुत फायदेमंद होता है। इस फोन में ColorOS 6.0.1 दिया गया है, जो फौरी तौर पर लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किया जा सकता है। यह फोन Android v9.0 पर चलता है, इसे भी आप फौरन अपडेट कर सकते हैं।

खूबियां:

  • Oppo A9 2020 को बढ़िया डिजाइन दिया गया है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • फोन का कैमरा परफेक्ट है।
  • Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है।
  • फोन की स्क्रीन साइज बहुत अच्छी दी गई है।

कमियां:

  • फोन में full HD+ display नहीं है।
  • परफॉर्मेंस थोड़ा कमतर है।
  • यह फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता।
  • कीमत की तुलना में कम क्वालिटी का processor दिया गया है।
  • वीडियो देखते समय स्क्रीन का साइज छोटा हो जाता है।

9.  Oppo F11 Pro

Oppo F11 Pro

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 64GB & 128GB
  • Rear Camera: 48MP + 5MP
  • Front Camera: 16 MP
  • Battery: 4000 mAh
  • Display:  6.5 Inch
  • Ram: 6 GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, rear
  • Custom UI: Color ColorOS 6.0
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  ColorOS 6 based on Android 9.

Oppo F11 Pro, Oppo की बेहतरीन पेशकश है। इस फोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 48MP और 5MP का dual rear camera दिया गया है।

इसके अलावा फोन में और भी कई बढ़िया फीचर जैसे large imaging sensors और AI processing दिए गए हैं।

F11 Pro में आपको 6.5 inches की full-screen मिलेगी, जिस पर आप अपने पसंदीदा वीडियो और दूसरे कंटेंट  मज़े से देख सकते हैं।

इस फोन की स्क्रीन पर 2340×1080 pixels resolution दिया गया है, जो आपको इमेज और कंटेंट  देखने का उम्दा अनुभव देता है।

फोन का front sliding camera 16MP का है, जिससे शानदार तस्वीरें खींची जा सकती हैं। 

इस डिवाइस में 64GB और 128GB की internal memory मिलती है। फोन में 6GB RAM है, जो फोन के सभी फंक्शन को आसानी से चलने में मदद करता है।  

फोन की memory external SD drive की सहायता से 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। इस डिवाइस में dual SIM technology दी गई है और दोनों SIM में 4G connectivity का विकल्प दिया गया है। यह डिवाइस जल्दी और तेज गति से response करती है। फोन में internal memory और RAM management तेज़ रफ्तार  से काम करते हैं। 

Oppo F11 Pro में 2.1 GHz MediaTek Helio P70 octa-core processor दिया गया है, जो फोन के सभी फंक्शन को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है। इस फोन में एक समय में कई काम आसानी से किए जा  सकते हैं और यूजर एक साथ अलग-अलग एप्लीकेशन चला सकता है।

इस फोन में 4000mAh battery दी गई है जो 36 घंटों का talk time और 360 घंटों का standby time देती है। फीचर्स से भरपूर यह फोन अपने आप में बहुत खास है, इसका बेहतरीन कैमरा दुनिया भर के ग्राहकों के लिए फायदेमंद है। फोन में VOOC charging capability दी गई है, जो इसे कॉम्पिटिशन में एक कदम आगे रखती है।

लुक्स की बात की जाए तो Oppo F15 Pro देखने में प्रीमियम फोन जैसा लगता है। इसमें दिए गए फीचर्स जैसे VOOC charge, rising camera, panoramic screen इसे और भी खास बनाते हैं। इस फोन में बेहतरीन processor कैमरा फीचर्स और देर तक चलने वाली बैटरी दी गई है, जिसके कारण इस फोन को खरीदना आपका सबसे अच्छा फैसला साबित होगा।

खूबियां:

  • यह फोन देखने में बहुत अच्छा है।
  • फोन में notch-less display दिया गया है।
  • फोन में बेहतरीन कैमरा दिया गया है।
  • VOOC charging इस फोन की बढ़िया खूबी है।
  • मल्टीटास्किंग  के लिए फोन में P70 chipset दिया गया है, जो बहुत अच्छी तरह से काम करता है।

कमियां:

  • Top-notch processor नहीं दिया गया है।
  • फोन का पिछला हिस्सा प्लास्टिक से बना है।
  • पिछले हिस्से पर खरोच आ सकती है।
  • बॉक्स में दिए गए बैक कवर की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
  • इस कीमत में AMOLED panel नहीं दिया गया है।

10.  Oppo A12

Oppo A12

के ख़ास फीचर 

  • Storage : 32 GB, Expandable up to 256GB
  • Rear Camera: 13MP + 2MP
  • Front Camera: 5MP
  • Battery: 4230 mAh
  • Display:  6.22 Inch
  • Ram: 3 GB / 4GB
  • Fingerprint Sensor:  Yes, rear
  • Custom UI: Color ColorOS 6.1.2 out of the box
  • SIM Slots:  Dual SIM
  • Operating System:  ColorOS 6.1.2, based on Android 9

Oppo A12 बहुत अच्छी तरह से डिजाइन किया गया स्मार्टफोन है। कम बजट के इस फोन में बढ़िया फीचर दिए गए हैं। इस फोन में आपको 13MP+2MP के dual rear camera मिलते हैं।

इस डिवाइस में 5MP का front camera दिया गया है। फोन में दूसरे कैमरा फीचर्स जैसे AI beautification, Bokeh Mode, Dazzle colour और HDR capabilities भी दिए गए हैं।

Oppo A12 की स्क्रीन का साइज 6.2 inches है। HD quality की इस स्क्रीन में water drop design दिया गया है, जो इस फोन को और शानदार बनाता है।

फोन में 1520×720 का screen resolution दिया गया है, जो इस कीमत में मिलना बहुत बड़ी बात है। Oppo A12 मध्यम दाम में मिलने वाला बेहतरीन  फोन है।

फोन में 32GB inbuilt memory दी गई है, जिसे external card से 256GB किया जा सकता है। Oppo A12 में 3GB RAM दिया गया है, जो फोन पर एक समय में कई टास्क पूरे करने के लिए काफी होता है। 

फोन में dual SIM technology के साथ nano SIM लगाया जा सकता है। यह फोन Android v9.0 OS operating system और ColorOS 6.1.2 पर चलता है। फोन में MediaTek Helio 2.3GHz P35 processor (octa-core) दिया गया है, जो फोन को सरलता के साथ चलने में मदद करता है। Oppo A12 में 4230 mAh battery capacity दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल के साथ एक दिन चलती है।

स्क्रीन पर दिया गया water-drop दिखने में बहुत सुंदर लगता है। फोन में हाई क्वालिटी के कंटेंट  देखने के लिए बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन के पिछले हिस्से पर fingerprint scanner दिया गया है, जो इस रेंज के दूसरे फोन की तुलना में ज्यादा तेजी से रिस्पॉन्स  करता है। फोन का डिजाइन पतला है और इसमें smooth curves दिए गए हैं। फोन को 3D Diamond Blaze Design दिया गया है, जो बहुत अच्छा लुक देता है।

अगर आप कम बजट में बेस्ट फोन खरीदना चाहते हैं तो Oppo A12 आपके लिए परफेक्ट फोन रहेगा। फोन में dual cameras और फोटोग्राफी के अद्भुत फीचर दिए गए हैं, जो बेहतरीन तस्वीरें खींचने में आपकी मदद करते हैं। Oppo के फोन में smooth OS दिया जाता है, जिसे Colour OS कहते हैं। यह इस फोन में  भी मौजूद है, जो यूजर को फोन इस्तेमाल करने का नया और बेहतर अनुभव देता है।

उम्दा फीचर, कैमरा क्वालिटी और बैटरी लाइफ देने वाला यह 2020 का यह फोन आपका अच्छा साथी बन सकता है।

खूबियां:

  • यह फोन full HD Video recording को सपोर्ट करता है।
  • फोन में शानदार कैमरा क्वालिटी दी गई है।
  • इस फोन की बैटरी लम्बे समय तक चलती है।
  • AI photography एक बढ़िया फीचर है।
  • फोन का डिजाइन अच्छा और फंक्शनल है।

कमियां:

  • यह फोन  water resistant नहीं है।
  • इंटरनल storage कम दिया गया है।
  • यह फोन प्लास्टिक का बना हुआ है।
  • फोन USB type C को सपोर्ट नहीं करता।
  • दूसरे फोन की तुलना में इस फोन का वजन ज्यादा है।
__CONFIG_local_colors __ {"colors": {}, "gradients": {}} __ CONFIG_local_colors__

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. Oppo का सबसे बेहतरीन फोन-सा है?

Oppo Find X2, Oppo का सबसे अच्छा फोन है। फोन की क्वालिटी बेहतरीन है और इसमें शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन की OLED curved screen बढ़िया क्वालिटी के फोटो और वीडियो देता है। फोन में 48MP+12MP+13MP के 3 rear कैमरा दिए गए हैं। फोन का front camera 32MP का है।

2. 2020 में Oppo का बेस्ट फोन कौन-सा है?

Oppo ने 2020 में कई फोन लॉन्च किए हैं, जिसमें Oppo Find X2 सबसे बेस्ट है। कीमत की तुलना में इस फोन में सबसे अच्छे फीचर दिए गए हैं, इसके कारण यह इस रेंज में मिलने वाले दूसरे फोन से बेहतर है।

3. Oppo का सबसे लेटेस्ट फोन कौन-सा है?

Oppo Reno 3 Pro, oppo का सबसे लेटेस्ट फोन है, जिसमें बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इस फोन के rear में quad cameras दिए गए हैं। front में बेहतरीन सेल्फी के लिए dual cameras दिए गए हैं।

4. Oppo कंपनी इतनी मशहूर क्यों है?

Oppo सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। यह कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नई टेक्नोलॉजी के फोन पेश करती है।

5. Oppo के किस फोन में सबसे बेस्ट कैमरा दिया गया है?

Oppo Reno 10x के front और rear दोनों कैमरा में शानदार क्वालिटी दी गई है। इस फोन के पिछले हिस्से पर 48MP+8MP+13MP तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका front camera 16MP का है, जिससे खींची गई तस्वीरें मन मोह लेती हैं। यह कम रौशनी  में भी बढ़िया तस्वीरें देता है।

Oppo के बेस्ट फोन

About the Author

Follow me

Piyush Kashyap is a Ph.D student at Sant Longowal Institute of Engineering and Technology, Sangrur. He is a budding editor/ writer and has been working as a part-time reviewer for online content. He loves to read tech-based articles and has a knack for reviewing such articles He likes to stay updated about the latest trends in technology. He has also been working as a reviewer for many scientific journals. He also writes articles based on science. Know More About Piyush


{"email":"Email address invalid","url":"Website address invalid","required":"Required field missing"}
>