पढ़ें: English
Edited by Piyush Kashyap, Reviewed by Gulshan
एक वक़्त था, जब एक फ़ोन को ख़रीदने के लिए बहुत पैसे ख़र्च करने पड़ते थे| आज भी कई फ़ोन हैं, जिनकी क़ीमत बहुत ज़्यादा है, लेकिन हर साल टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति के साथ बाज़ार में कई शानदार फ़ोन उपलब्ध हैं, जो आम लोगों द्वारा ख़रीदे जा सकते हैं|
अब सस्ते फ़ोन ख़रीदने का मतलब यह नहीं है कि आपको फ़ीचर में समझौता करना पड़ेगा| Xiaomi, Realme, Asus आदि जैसे ब्रांड्स ने सुनिश्चित किया है कि बिना बहुत पैसे ख़र्च किये आप सारी ज़रूरी फ़ीचर वाले स्मार्टफ़ोन ख़रीद सकते हैं|
ऐसे डिवाइस की मांग को देखकर अनुभवी फ़ोन निर्माता जैसे Samsung, Motorola, Nokia आदि भी बजट फ़ोन के सेगमेंट में कूद पड़े हैं| इतने सारे ऑप्शन की वजह से यह तय करना मुश्किल हो गया है कि आपकी ज़रूरतों के हिसाब से कौन-सा फ़ोन बेस्ट है|
इसलिए यहाँ पर हमने उच्च कोटि के 10 फ़ोनों की लिस्ट बनायी है, जो 10,000 की राशि के अंदर आते हैं। इस बजट के अंदर जितना कोई सोच सकता है, उतना इन फ़ोनों में कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और परफॉरमेंस के बेस्ट मुमकिन स्पेसिफिकेशन हैं|
अपनी ज़रूरतों की बेसिक लिस्ट की तुलना करके और जो कंडीशन ज़्यादा ज़रूरी है, उस पर ज़ोर देने से कोई भी इस लिस्ट में अपने लिए सटीक मैच ढूँढ सकता है|

अगर आप इस साल स्मार्टफ़ोन ख़रीद रहे हैं तो इस लिस्ट को देखिये, जो हमने तैयार की है| हमने बिल्ट, बॉडी, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फ़ीचर के आधार पर स्पेसिफिकेशन लिस्ट तैयार किये हैं|
लिस्ट में बैटरी, परफॉरमेंस, डिस्प्ले, कैमरा और सेंसर के बारे में भी जानकारी दी हुई है| इतने ऑप्शन में से आपके लिए इतना बेस्ट चॉइस है कि आपको मोबाइल फ़ोन ढूँढने के लिए एक जगह से दूसरी जगह नहीं भागना पड़ेगा| चलिए, देखिये| यह 2020 में बाज़ार में उपलब्ध बेस्ट फ़ोनों की सूची है, जो किफायती रकम 10,000 के अंदर हैं|
Other related articles: 10 बेस्ट 4G मोबाइल फोन, 12,000 से कम के बेहतरीन फोन
10,000 के अंदर बेस्ट फ़ोन
हालाँकि, सभी के बीच मेरा पसंदीदा Realme Narzo 10A का लैपटॉप है, लेकिन आपको अपने खरीद निर्णय लेने के लिए उन सभी की जांच करनी चाहिए।
1. Realme Narzo 10A

Specifications
Realme आश्चर्यजनक प्राइस के अंदर अपने प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ बजट फ़ोन के बाज़ार में तूफ़ान मचा रहा है और Realme Narzo 10 इसमें से अलग नहीं है|
यूरोप में लॉन्च किया गया Realme 6s का रीब्रांड यह फ़ोन भारत में मई 2020 में लॉन्च हुआ है| इसका triple rear कैमरा उन लोगों के लिए सटीक है, जो अपनी फ़ोटो लेने की
क़ाबिलियत के लिए फ़ोन में बहुत ज़्यादा पैसे ख़र्च करते थे| यह 5000 maH की बैटरी के साथ लंबी लाइफ के साथ भी आता है|
इसके blue और white, दोनों कलर वैरिएंट fingerprint scanners के साथ आते हैं, जो बहुत प्रभावशाली है| इसका सबसे नज़दीकी प्रतियोगी
Xiaomi भी ऐसे लॉन्च के साथ आने वाला है| पुराने पैटर्न वाले बैक के नाटकीय सुधार के साथ Realme Narzo 10 blue या white में slick metallic monotone बैक डिज़ाइन के साथ आता है|
यह इसे बाज़ार में उपलब्ध सबसे अच्छे मॉडल में से एक बनाता है|
पक्ष
विपक्ष
2. Realme 5

Specifications
Realme परिवार की तरफ से एक और तोहफ़ा Realme 5 अपने पुराने वर्ज़न Realme 3 के मुताबिक बहुत बड़ा upgrade है| dual से quad cams तक छलांग में यह फ़ोन एक revelation है|
10000 से कम की क़ीमत के साथ बाज़ार में ऐसे कम फ़ोन हैं, जिनमें ऐसे स्पेसिफिकेशन हैं, जो इतनी कम क़ीमत में मिल सकें| दो अनोखे रंग crystal blue और purple के साथ इसमें दोनों के लिए ऑप्शन हैं, जिन्हें सादगी पसंद है और जिन्हें थोड़ा तड़क-भड़क पसंद है|
इस फ़ोन से किसी को बस एक ही शिकायत हो सकती है कि इसका डिस्प्ले एक हाथ से इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा ज्यादा बड़ा है|
हालांकि , ColorOS अपने one-handed mode से इस परेशानी को हल कर देता है, जिससे शिकायत के लिए कोई जगह नहीं बचती है|
स्क्रीन साइज़ के अपने फायदे हैं, ख़ासतौर पर अपने HD+ resolution डिस्प्ले के साथ फ़ोन पर फिल्में देखने का एक्सपीरियंस और अच्छा हो जाता है| कुल मिलाकर Realme C3 बहुत अच्छी ख़रीद है, अगर इसके प्राइस के हिसाब से इसके स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस की तुलना करें तो| आप Realme C3 फ्लिप्कार्ट पर खरीद सकते हैं|
पक्ष
विपक्ष
3. Realme C3

Specifications
2019 में Realme C3 ने अपने फ़ीचर के साथ स्मार्टफ़ोन की field में अपनी जगह बना ली थी और वो भी बहुत किफ़ायती क़ीमत पर| blazing red और frozen blue जैसे रंगों के साथ वो अपना अनोखा लुक और फील लेकर आये थे, जिसने इन फ़ोन्स को अनोखा बना दिया था|
फ़ोन के पीछे का texture, जो कैमरा की तरफ जाता है उसे त्वचा पर महसूस किया जा सकता है| यह लंबा और चौड़ा है, फिर भी पकड़ने में आरामदायक है| dewdrop सेल्फी कैमरा इसके लुक और फील को ख़राब नहीं करता है|
लेफ्ट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन के साथ इसमें बटन फ्रेम में घुसे हुए हैं| वो शुरुआत में ढूँढने में मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन उनका response बहुत प्रभावशाली है|
बैक पर बाहर निकले हुए कैमरा module को खरोच से बचाने के लिए एक मेटल रिम है| इसके अलावा 5,000 mAH की बैटरी एक लाइफसेवर है, जो एक चार्ज में लंबा परफॉरमेंस समय देती है|
माना की चार्जिंग समय बहुत धीमा है, लेकिन परफॉरमेंस से सब ठीक हो जाता है| Realme 5 में fingerprint scanner नहीं है| octa-core processor, जो एक प्रभावशाली 2.0 GHz speed के साथ आता है, वह कई bloatware lags की पूर्ति करता है|
Realme C3, Realme का पहला फ़ोन था जो ColorOS पर नहीं चलता था लेकिन ज़्यादा क्लीन RealmeUI पर चला था| कुल मिलाकर Realme C3 बहुत अच्छी ख़रीद है, अगर इसके प्राइस के हिसाब से इसके स्पेसिफिकेशन और परफॉरमेंस की तुलना करें तो| आप Realme C3 फ्लिप्कार्ट पर खरीद सकते हैं|
पक्ष
विपक्ष
4. Redmi 8A Dual

Specifications
जब बजट स्मार्टफ़ोन की बात आती है, तब Xiaomi सबसे भरोसेमंद ब्रांड में से एक है| बिल्ड क्वालिटी और फंक्शन के मामले में इस फ़ोन की Redmi रेंज शानदार है|
Redmi 8A Dual अलग नहीं है| फ़ोन में new aura wave grip है, जिससे इससे एकदम सही curve, fingerprint resistance और साथ ही बेहतर ग्रिप मिलता है|
corning gorilla glass स्क्रीन को unbreakable बनाता है| इसकी 5,000 mAH की बैटरी के लिए type C चार्जिंग पोर्ट एकदम सही है और आपको सिर्फ़ एक 18W charger ख़रीदने की ज़रूरत है|
इसका dual camera हालांकि उनके quad-camera या triple camera काउंटरपार्ट के मुताबिक कम रोमांचक लग सकता है, लेकिन यह अपनी शानदार क्वालिटी से उसकी कमी पूरा कर देता है|
यह फ़ोन शानदार MIUI के साथ Snapdragon processor के साथ एक लाइफसेवर है| इसी प्राइस ब्रैकेट में ज़्यादातर दूसरे फ़ोन के मुकाबले लो-लाइट फोटोग्राफी में Redmi 8A Dual ज़्यादा बेहतर काम करता है|
Xiaomi फ़ोन की ख़रीदने की यह दूसरी वजह है| एक ही प्राइस रेंज में प्रतियोगियों के मुकाबले इसमें बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी की क़ाबिलियत है| भले ही कुछ बिना मतलब के बिल्ट-इन apps को लेकर कुछ शिकायतें हैं, लेकिन MIUI का क्लीन और स्मूथ परफॉरमेंस इसके प्रभावों का जवाब देने का अच्छा काम करता है| कुल मिलाकर बाज़ार में इस प्राइस रेंज में उपलब्ध बेस्ट फ़ोन्स में से यह एक है|
पक्ष
विपक्ष
5. Redmi 8

Specifications
Redmi की प्रसिद्धि इस बात को लेकर है कि अपने बजट के बावजूद यह लुक और फील में बेहद उच्च क्वालिटी के फ़ोन बनाता है|
इसलिए बार-बार यूज़र Redmi पर वापस चले आते हैं| हालांकि एक तर्क दिया जा सकता है कि इस बार Redmi ने processor क्वालिटी पर समझौता किया है, लेकिन उसके सामने यह तर्क किया जा सकता है कि ऐसा बेहतर कैमरा और बैटरी कैपेसिटी के लिए किया गया है|
मॉडल डिज़ाइन के साथ रंग के ऑप्शन इस फ़ोन को बहुत पतला फील देते हैं| इसका बैक fingerprint-resistant है| सामने से Redmi 8 और 8A एक जैसे दिखते हैं| हालांकि, परफॉरमेंस और फील में दोनों बहुत अलग हैं|
भले ही dual speakers मांग में हैं, लेकिन Redmi 8 अपने single speaker setup के साथ भी अपनी ऑडियो के लिए शानदार काम करता है|
इस प्राइस में बैटरी लाइफ बहुत शानदार है| कुछ बहुत ज़्यादा लो-लाइट फ़ोटो के अलावा बाकी फ़ोटो अच्छी आती हैं| Redmi 8 बहुत सस्ता है और इसका बहुत बड़ा बाज़ार है| इसका wireless FM radio इसके बेस्ट फ़ीचर में से एक है, जो कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह संगीत प्रेमियों के लिए एक वरदान है| लैंडस्केप, स्टिल लाइफ और portrait कैप्चर करने के लिए dual camera शानदार काम करता है| जो 10,000 से कम क़ीमत में बेेहतर फ़ोन ढूँढ रहे हैं, उन्हें यह फ़ोन ज़रूर ख़रीदना चाहिए|
पक्ष
विपक्ष
6. Redmi Note 7

Specifications
Redmi Note series को भारत में बजट स्मार्टफ़ोन की नस्ल को जन्म देने का श्रेय दिया जाता है, जैसा कि आज हम देखते हैं| Redmi Note 7 इस विरासत को बरक़रार रखता है|
3 GB/32 GB वैरिएंट वाला यह फ़ोन, कम बजट वाले व्यक्ति के लिए बहुत अच्छा है| लुक और फील के नज़रिए से यह देखने में बहुत महंगा लगता है|
glossy back और gorilla glass screen इसे सुन्दर और पतला लुक देता है| दोनों डिज़ाइन और स्टाइल के नज़रिए से बटन अच्छे से लगाये गए हैं| कुछ कमियाँ जो कोई निकाल सकता है, वह है dual SIM और microSD card के लिए इसका hybrid setup|
हालांकि, इस्तेमाल करने के नज़रिए से यह बहुत बड़ी बात नहीं है| दूसरी कमी है लो-लाइट में बेकार फ़ोटो क्वालिटी, लेकिन प्राइस ब्रैकेट और उपलब्ध बाकी सारे फ़ीचर को देखते हुए यह बहुत बड़ी शिकायत नहीं है|
HD+ resolution के साथ डिस्प्ले ज़्यादातर किसी भी काम को पूरी कर देता है| दिन की लाइट में फोटोग्राफी शानदार है| बैटरी लाइफ शानदार है और जो क्विक चार्जर दिया हुआ है उसकी वजह से दूसरा फ़ास्ट चार्जर ख़रीदने की ज़रूरत नहीं पड़ती है| कुल मिलाकर अपने पहले की फ़ोन की तरह यह एक शानदार ख़रीद है और बहुत ज़्यादा recommend किया जाने वाला फ़ोन है| आप फ्लिप्कार्ट पर Redmi Note 7 ख़रीद सकते हैं|
पक्ष
विपक्ष

Specifications
Asus बजट स्मार्टफ़ोन बाज़ार में सबसे प्रमुख नामों में से एक है| Xiaomi की हैंडबुक में से एक पट्टी हटाकर Asus ने इंटेंसिव फ़ीचर को बहुत कम प्राइस रेंज में आगे बढ़ा दिया है|
Snapdragon 660 जैसे दमदार processor के साथ Asus ने Zenfone Max Pro M2 पर बहुत शानदार काम किया है|
यह वही रणनीति है जो इसने Zenfone Max Pro M1 के साथ अपनाई थी, जिसने उसे घरेलू वस्तु बना दिया है| साफ़ पता चल रहा है कि upgrade के साथ Asus अपनी सफलता को दोहराने के बारे में सोच रहा है|
Snapdragon 660 का पावर इस फ़ोन को शानदार 1.95 GHz देखने की अनुमति देता है| stock Android का मतलब है, आपके फ़ोन पर गूगल द्वारा जारी होते ही सारे प्रासंगिक अपडेट के साथ bloatware-मुक्त एक्सपीरियंस|
इसके अलावा, HD+ resolution के साथ स्क्रीन शानदार है और 450 nits brightness धूप में भी इसे legible बनाती है| सेल्फी कैमरा बाहरी रिम की तरफ ढकेल दिया गया है, जिससे स्क्रीन को देखने का एक्सपीरियंस और अच्छा हो गया है|
बैक लैमिनेटेड है, जिसकी वजह से इसमें आसानी से धूल जम सकती है और प्रिंट छप सकते हैं| लेकिन, बैक कवर से इसे आसानी से हल किया जा सकता है| dual back camera indoor settings में भी अच्छा काम करता है|
इस फ़ोन में वीडियो देखना या गेम खेलना भी एक अच्छा एक्सपीरियंस है| micro USB charging port को लेकर कुछ शिकायतों के बावजूद फ़ोन आराम से एक घंटे में 52% चार्ज हो जाता है| 5,000 mAH के साथ बैटरी लाइफ प्रभावशाली है| फ़ोन का बिल्ड भी काफ़ी मज़बूत है| इस प्राइस पर Asus Zenfone Max Pro M2 बहुत अच्छा ख़रीद है|
पक्ष
विपक्ष
8. Moto G8 Power Lite

Specifications
Motorola मोबाइल फ़ोन के क्षेत्र में सबसे शुरुआती खिलाड़ियों में से एक है| जब स्मार्टफोन आये थे तब Motorola को adjust होने में थोड़ा वक़्त लगा था, लेकिन हाल ही में वह एक के बाद एक शानदार बजट फ़ोन निकाल रहा है। |
Moto G8 Power Lite Motorola के स्मार्टफ़ोन के प्रभावशाली रोस्टर में एक नया जोड़ है| दमदार बैटरी बैकअप से लेकर clutter-free stock Android एक्सपीरियंस तक, यह फ़ोन हर उस पैसे के लायक है, जो कोई इस पर ख़र्च करता है|
Motorola अपने मज़बूत बिल्ड के लिए जाना जाता है और यह फ़ोन इससे अलग नहीं है| यह लगभग 200g के वज़न के साथ थोड़ा-सा चंकी और मोटा है|
भले ही इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी हुई है, फिर भी यह धूल या मिट्टी को आकर्षित नहीं करता है और इसमें प्रभावशाली मैट फिनिश है|
साइड फ्रेम और बैक सब एक पीस है, जो इसे स्लीक और स्मूथ फिनिश देता है| बटन इस्तेमाल करने में आसान हैं और साइड में लगे हुए हैं| फ़ोन में अलग nano SIM slots और microSD slots हैं, जो इसे Xiaomi और जिनमें hybrid setup होता है, उस पर बढ़त देता है| हालांकि processor इस बजट में बाज़ार में उपलब्ध सबसे दमदार नहीं है, लेकिन stock Android OS और bloatware की कमी इसकी कमी पूरी कर देते हैं|
Google का Widevine L1 certification apps को फ़ोन के native HD+ resolution पर प्ले करने की अनुमति देता है| बैटरी आसानी से मध्यम से लेकर भारी इस्तेमाल के साथ एक दिन तक चलती है| फोटोग्राफी में शिकायत करने जैसा कुछ नहीं है और लो लाइट में भी edge detection काफी सटीक है| Motorola जिस बजट में Moto G8 Power Lite दे रहा है, उस हिसाब से यह बहुत अच्छी ख़रीद है|
पक्ष
विपक्ष
9. Motorola One Macro

Specifications
Motorola One Macro, Motorola के कई फ़ोनों में से एक है जो Google Android One initiative का हिस्सा है| लिस्ट में दूसरे हैं Motorola One Power, Motorola One Vision और Motorola One Zoom|
ये सारे फ़ोन इस वादे के साथ आते हैं कि आने वाले वर्षों में गूगल से जो regular OS और सिक्यूरिटी अपडेट आयेंगे वो सब इनमें होंगे|
शायद ये एक बड़ी वजहों में से एक है, जिसकी वजह से किसी को Motorola One Macro ख़रीदने के बारे में सोचना चाहिए| इसका नाम शानदार macro camera से आता है, जो इस मॉडल का unique selling point है|
सारे Motorola बजट स्मार्टफ़ोन की तरह इसका बिल्ड भारी है| इसमें ग्लॉसी फिनिश के साथ प्लास्टिक बॉडी है| सारे बटन राईट में दिए हुए हैं, लेकिन पावर बटन और वॉल्यूम बटन के texture में थोडा-सा फ़र्क होने के कारण यह अंतर पता चल सकता है|
हालांकि, कई बार HD+ display इच्छाओं को अधूरा छोड़ देता है, लेकिन in-built graphics card इस मामले में कुछ राहत प्रदान करता है| Motorola ने कुछ ख़ास फ़ीचर जोड़े हैं, जैसे stock Android के ऊपर उसका trademark moto actions, जिससे फ़ोन और user friendly बन गया है|
हालांकि कैमरा बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन stock android की वजह से आप बेस्ट परिणाम के लिए आप गूगल कैमरा इस्तेमाल कर सकते हैं| ठीक-ठाक इस्तेमाल करने से बैटरी आराम से एक दिन तक चल जाती है| इस प्राइस में यह
पक्ष
विपक्ष
10. Samsung Galaxy M01

Specifications
दशकों से मोबाइल फ़ोन के मामले में Samsung सबसे ज़्यादा भरोसेमंद ब्रांड में से एक है| Samsung Galaxy series उसका सितारा है|
M01 HD resolution स्क्रीन और हाई-एंड बैटरी लाइफ के साथ आता है| dual backend camera हालांकि यह बाज़ार में सबसे अच्छा नहीं है, फिर भी लो-लाइट में यह लड़खड़ाता नहीं है|
सेल्फी कैमरा भी ठीक-ठाक है| कुछ स्मार्ट सॉफ्टवेयर फ़ीचर जैसे auto determining screen brightness या phone sleep time यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति को इस फ़ोन से optimal परफॉरमेंस मिल सके|
Samsung अपने durable और मज़बूत फ़ोनों के लिए जाना जाता है और Galaxy M01 इससे अलग नहीं है| हालांकि missing fingerprint sensor एक sore point हो सकता है, लेकिन face detection accuracy इसकी कमी पूरी कर देता है| जिस क़ीमत पर Samsung यह फ़ोन दे रहा है, उसमें यह निश्चित रूप से बहुत अच्छी deal है|
पक्ष
विपक्ष
सामान्य प्रश्न
1. 10,000 के अंदर बेस्ट मोबाइल कौन-सा है?
क्राइटेरिया को ध्यान में रखते हुए कुछ ही फ़ोन हैं, जो सबसे अच्छे उभर के आते हैं| हालांकि, आपको कौन-सा चुनना चाहिए, वह आपके क्राइटेरिया पर निर्भर करता है| किसी में परफॉरमेंस बेहतर है, किसी में कैमरा क्वालिटी बेहतर है और किसी में बैटरी बैकअप अच्छा हो सकता है| इन सबको ध्यान में रखते हुए और इन क्वालिटी को औसत करते हुए बाज़ार में उपलब्ध बेस्ट फ़ोनों में से एक है, जिसे बिना किसी शक के 10,000 के अंदर बेस्ट फ़ोन कहा जा सकता है वह है Moto G8 Power Light| शानदार फोटोग्राफी के साथ extended बैटरी लाइफ और अपने stock Android OS की वजह से स्मूथ परफॉरमेंस के साथ यह इस कैटेगरी में बेस्ट है|
2. 10,000 के अंदर कौन-से फ़ोन की बैटरी लाइफ सबसे ज़्यादा है?
आजकल कुछ फ़ोन हैं जो high powered बैटरी के साथ आ रहे हैं| 10,000 के बजट के अंदर ऑप्शन Realme Narzo 10A, Realme 5, Realme C3, Redmi 8A Dual, Redmi 8, Asus Zenfone Max Pro M2 और Moto G8 Power Lite के बीच हो सकते हैं| हालांकि, परफॉरमेंस सिर्फ़ बैटरी कैपेसिटी पर निर्भर नहीं करती है| यह इस पर निर्भर करता है कि लंबे समय तक बेस्ट मुमकिन परफॉरमेंस सुनिश्चित करने के लिए processor tasks कैसे manage करता है| इस मामले में Moto G8 Power Lite विजेता है, क्योंकि stock Android यह सुनिश्चित करता है कि bloatware फ़ोन की बैटरी को ख़त्म ना कर दे|
3. 10,000 के अंदर कौन-से फ़ोन की स्क्रीन सबसे बड़ी है?
हालांकि, 10,000 के बजट के अंदर काफी फ़ोन हैं, जो लगभग full-screen display के साथ 6.5 inches की स्क्रीन प्रदान करता है, लेकिन तुरंत दिमाग में जो नाम आता है वह है Realme C3| इसमें ना केवल 6.52 inches का डिस्प्ले है, बल्कि 269 PPI पर HD+ resolution की बराबरी करने के लिए 1600x720 pixels है| इसके अलावा, multi-touch capacitive screen लगभग 82% फ़ोन डायमेंशन को भरती है, जिसकी वजह से यह वीडियो देखने के लिए और गेम खेलने के लिए आदर्श फ़ोन बन जाता है| Realme C3 में प्रभावशाली 5,000 mAH की बैटरी भी है|
4. 10,000 के अंदर बेस्ट 4G मोबाइल कौन-सा है?
10,000 के अंदर लगभग सारे फ़ोनों में dual 4G है| हालांकि, अगर हमें बैटरी लाइफ, कैमरा क्वालिटी और परफॉरमेंस जैसे फ़ीचर के आधार पर फैसला लेना हो तो कुल मिलाकर दिमाग में जो नाम आता है वह है Moto G8 Power Lite| शानदार फोटोग्राफी, extended बैटरी लाइफ और अपने stock Android OS की वजह से स्मूथ परफॉरमेंस, इसे इस कैटेगरी का बेस्ट फ़ोन बना देता है| सारे Motorola फ़ोन की तरह यह थोड़ा-सा भारी है, लेकिन वह सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि फ़ोन की बॉडी बहुत मज़बूत है| dual 4G के लिए Moto G8 Power Lite बेस्ट ऑप्शन है|
5. 10,000 के अंदर कौन-से फ़ोन का कैमरा बेस्ट है?
इस बजट में आजकल कुछ फ़ोन शानदार triple या quad-camera setup प्रदान कर रहे हैं| हालांकि, इनको इस्तेमाल करने पर आपको पता चलेगा कि इसकी फ़ोटो क्वालिटी ठीक-ठाक है| अगर आप quad-camera fantasy को जाने देने की इच्छुक हैं तो 10,000 के अंदर Xiaomi के पास कुछ बेस्ट कैमरा फ़ोन हैं| जब कैमरा फ़ोन की बात होती है तो Redmi Note series दिमाग में आता है| लेकिन, यह Redmi 8A Dual फ़ोन है जिसमें 13MP+2MP rear camera setup है, जो ना केवल शानदार शॉट लेता है, बल्कि इसका,edge detection भी शानदार है और लो-लाइट में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। इसलिए बिना किसी शक के यह 10,000 के अंदर बेस्ट कैमरा फ़ोन है|
0 comments