Read: English
Edited By Piyush kashyap , Reviewed By Shashank
Xiaomi एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है जो फ़ोन, स्पीकर, टेलीविज़न, लैपटॉप जैसे तरह-तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने के लिए जानी जाती है। ये कंपनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता के नाम से भी पहचानी जाती है।
बात जब भी सस्ते फ़ोन्स की आती है तो इस ब्रांड का नाम लिस्ट में ज़रूर गिना जाता है। ये कंपनी अलग-अलग बजट में मिलने वाले क्वालिटी स्मार्टफोन देने के मामले में कभी भी पीछे नहीं रही है।
कई तरह के फीचर से लैस इस ब्रांड के फ़ोन लोगों में खासे पसंद किये जाते हैं और मार्किट में इसके हैंडसेट अपनी बेहतरीन क्वालिटी और डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं।
वैसे तो ये कंपनी बाज़ार में कई तरह के फ़ोन उतार चुकी है, लेकिन इनमें Xiaomi Redmi Note 9 Pro, Xiaomi Redmi K20 Pro, Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max, Xiaomi Redmi 7, Xiaomi Redmi 8A Dual, Xiaomi Redmi 8, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Redmi Note 8 ख़ास हैं। ये चुनिंदा सेट अपने अलग बॉडी डिज़ाइन और फीचर के लिए पसंद किये जाते हैं।
क्या आप अपने पुराने फ़ोन की ब्लैक ऐंड ह्वाइट बॉडी डिज़ाइन देख के थक चुके हैं? Xiaomi के हैंडसेट आपकी सोच बदल सकते हैं। इस ब्रांड की फ़ोन रेंज में आपको हर तरह के चमकदार और पेस्टल रंगों के सेट चुनने को मिल सकते हैं।

रंग और डिज़ाइन के मामले में Xiaomi हमेशा से उम्दा क्वालिटी देने वाला रहा है। Xiaomi स्मार्टफोन्स coral green, peach gold और twilight grey जैसी अनोखे शेड्स में भी अवेलेबल होते हैं। Xiaomi Mi A3 जैसे कई सेट हैं, जिनकी रेंज 12,999 रूपये से शुरू होती है और इन्हें नीले, सफ़ेद और ग्रे रंगों में आप खरीद सकते हैं।
Xiaomi के फ़ोन MIUI operating system पर काम करते हैं, जिनमें आपको मिलती है snapdragon 865 chipset के साथ शानदार graphic quality। Xiaomi Redmi 7, Xiaomi Redmi 8A Dual, Xiaomi Redmi 8, Xiaomi Mi A3, Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Redmi Note 8 जैसे फ़ोन में ज़बरदस्त वीडियो क्वालिटी और आकर्षक गेमिंग एक्सपीरियंस वाले फीचर देखने को मिलते हैं।
Xiaomi डिवाइस की मदद से आप घर बैठे प्रीमियम म्यूजिक और टॉप वीडियो क्वालिटी का मज़ा ले सकते हैं। मॉडर्न डिज़ाइन से तैयार किये गए ये फ़ोन आपको शानदार streaming experience दे सकते हैं।
Xiaomi फ़ोन भारी storage space के लिए भी कई ऑप्शन देते हैं, जिसकी रेंज 6GB RAM से लेकर 128GB तक की कैपेसिटी की होती है। बैटरी और स्टोरेज के मामले में ये फ़ोन किसी भी बड़े ब्रांड को मात दे सकते हैं। केवल यही नहीं, Xiaomi Mi 10 जैसे फ़ोन सेट में तो आपको wireless charging का भी फीचर देखने को मिलता है।
पिछले कुछ वक़्त में Xiaomi ने और भी कई अलग फीचर अपने सेट में लॉन्च किये हैं, जिनमें triple gorilla glass वाला triple camera मोबाइल भी शामिल है। इसके अलावा इस बेहतरीन ब्रांड के फ़ोन अपनी बेस्ट स्क्रीन क्वालिटी और अपने शानदार कैमरा के लिए भी काफी मशहूर हैं।
HD फोटो क्लिक करने वाले ये फ़ोन triple gorilla glass की वजह से लम्बे वक़्त तक सेफ रहते हैं और इनकी फ्रंट स्क्रीन और बैक कवर को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचता है। ऐसी ही कुछ खूबियां हैं जिन्हें देखते हुए ग्राहक इस कंपनी के फ़ोन को चुनते हैं। सबसे अच्छे फीचर वाले फ़ोन भी काफी कम बजट में खरीदे जा सकते हैं।
अगर आपका बजट काफी कम है, फिर भी आप बेहतर फीचर वाला एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गयी बेस्ट Mi फ़ोन की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में आपको इस कंपनी के सबसे अच्छे मोबाइल्स की जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें और अपने लिए एक सही स्मार्टफोन चुनने का फैसला लें।
Other Related Articles: 10 बेस्ट 4G मोबाइल फोन, 12,000 से कम के बेहतरीन फोन
Mi के बेस्ट फ़ोन (2020)
हालाँकि, सभी के बीच मेरा पसंदीदा Xiaomi Redmi Note 8 का लैपटॉप है, लेकिन आपको अपने खरीद निर्णय लेने के लिए उन सभी की जांच करनी चाहिए।
1. Xiaomi Redmi Note 8

के ख़ास फीचर
Xiaomi Redmi Note 8 एक नए लुक, मज़बूत डिस्प्ले और मज़ेदार परफॉरमेंस के साथ 10-15 हज़ार तक के बजट में मिल जाता है।
6.3 inches की स्क्रीन के round corner फ़ोन को एलिगेंट लुक देते हैं। वहीं, Full HD स्क्रीन का अलग मज़ा है। ये फ़ोन 3 रंगों - space black, neptune blue और moonlight white में मौजूद हैं।
Redmi Note 8 में gorilla glass 5 डिस्प्ले की वजह से आगे और पीछे दोनों तरफ extra protection मिलता है। इस तरह की सिक्योरिटी आपको फ़ोन के हर बार के मोबाइल कवर और स्क्रीन गार्ड की परेशानी से फ्री रखेगी।
इसके अलावा एक anti-splash coat भी फ़ोन पर चढ़ा हुआ है, जो फ़ोन को लिक्विड चीज़ों से बचा के रखता है। इस फ़ोन में biometric identification के लिए fingerprint sensor और AI face lock security system भी है।
Redmi Note 8 dual sim card को भी सपोर्ट करता है, जिसमें आप एक ही वक़्त में दो VoLTE सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने RedmiNote 8 में फोटो, वीडियो और फाइल के रूप में 512 GB तक का डाटा सेव करके रख सकते हैं।
Qualcomm snapdragon 665 processor की वजह से इस फ़ोन का गेमिंग एक्सपीरियंस भी बहुत अच्छा रहता है। High quality graphics आप अपने फ़ोन में बिना हैंगिंग की परेशानी के एन्जॉय कर सकते हैं।
PUBG जैसी भारी गेम भी आप बहुत सरलता से इस फ़ोन में खेल सकते हैं। 10 हज़ार से कम दाम में मिलने वाला यह सबसे अच्छा फ़ोन माना जाता है। चाहे आपको लेनी हो एक सेल्फी या पूरा करना हो फोटोग्राफी का शौक, Redmi Note 8 फ़ोन आपके लिए सही ऑप्शन है।
कुल मिला कर सबसे अच्छी परफॉरमेंस देने वाला Redmi Note 8 एक सही फैसला हो सकता है। इतने कम बजट में आपको बेस्ट कैमरा, CPU परफॉरमेंस , बैटरी, डिस्प्ले और डिज़ाइन जैसे फायदे मिलते हैं।
पक्ष
विपक्ष
Related Post: 10 बेस्ट 4G मोबाइल फोन, 12,000 से कम के बेहतरीन फोन
2. Xiaomi Mi 10

के ख़ास फीचर
अगर आपका बजट अच्छा-खासा है तो आप अपने नए फ़ोन के रूप में इसे बड़े आराम से चुन सकते हैं। इस फ़ोन में ऐसी-ऐसी खासियतें हैं, जो टॉप ब्रांड के फोन को भी मात दे सकती हैं।
अपने अनोखे डिज़ाइन के लिए पसंद किया जाने वाला ये फ़ोन twilight grey, peach gold और coral green जैसे आकर्षक रंगों में भी अवेलेबल है।
फ़ोन का curvy look और metal finish body इसे और एलिगेंट बनाते हैं। इसमें आपको edge lighting का भी ऑप्शन मिलता है।
Xiaomi Mi 10 में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और वीडियो देखने का अलग ही एक्सपीरियंस आपको मिल सकता है।
6.67 इंच वाली स्क्रीन आपको 1080 x 2340 रेज़ोल्यूशन के साथ फुल HD और HDR certification देता है ।
इस पर आप बहुत मज़े से अपनी मनपसंद टीवी सीरीज देख सकते हैं और गेम खेल सकते हैं। इस फ़ोन में एक multi-cooling system है, जिसकी वजह से heavy load work जैसे की video editing, image-making and music editing में भी आपके फ़ोन में hanging या disturbance की परेशानी नहीं होती। 5G सपोर्ट वाला यह फ़ोन 30W फ़ास्ट चार्जिंग के लिए मशहूर है।
फ़ोन का बॉडी डिज़ाइन तो काफी सुन्दर है, लेकिन कैमरा की irregular placement की वजह से flat surface पर फोन रखने की दिक्कत हो सकती है। कैमरा के पास का हिस्सा किसी सीधी जगह पर फ़ोन रखने पर लुढ़क सकता है। हालांकि फ़ोन कवर से ये प्रॉब्लम ठीक की जा सकती है।
Xiaomi Mi 10 फ़ोन में stereo speaker का भी फीचर है, जिसकी वजह से म्यूजिक वीडियोज इसमें और भी ज़्यादा मज़ेदार लगते हैं।अपने latest operating system के साथ यह फ़ोन मार्किट में मिलने वाले महंगे महंगे फोन को भी टक्कर देता है।
शानदार गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी ये सही चॉइस है, क्योंकि इसमें है snapdragon 865 chipset, bigger screen, stereo speaker और 256GB तक की स्टोरेज है ।
पक्ष
विपक्ष
3. Xiaomi Redmi Note 8 Pro

के ख़ास फीचर
Xiaomi ने 15000 तक की रेंज में एक ऐसा फ़ोन निकला है, जिसे हाई क्वालिटी की इच्छा रखने वाले ग्राहक आसानी से खरीद सकते हैं।
ये फ़ोन चार रंगों gamma green, shadow black, halo white और dark blue में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi Note 8 Pro में MediaTek Helio G90T का gaming processor है, जो आमतौर पर मिलने वाले gaming processors से ज़्यादा तेज़ होता है और सबसे असरदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।
इस फ़ोन में 3 तरह के स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। पहले में 6GB RAM और 64 GB तक की स्टोरेज है।
दूसरा फ़ोन जिसमें 6GB की RAM और 128 GB की स्टोरेज है। लास्ट ऑप्शन, जो 8GB की RAM और 128 GB की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है।
इस फ़ोन की बॉडी पूरी glass से बनी है, जिसे प्रोटेक्शन के लिए gorilla glass 5 से बनाया गया है। इसमें एक USB type C connector port भी है। इसके अलावा इसमें डिवाइस कंट्रोल करने के लिए IR blaster भी है।
64MP के triple camera setup में पीछे quad camera और आगे 20MP single sensor लगा है। 64MP के triple camera setup में पीछे quad camera और आगे 20MP single sensor लगा है। इसी के साथ इस कैमरा में AI scene detection और portrait mode भी हैं, जिससे बढ़िया क्लैरिटी आती है।
4500 mAH की lithium polymer battery और फ़ास्ट चार्जिंग की खूबी के साथ इस फ़ोन में आपको लम्बी बैटरी लाइफ भी मिलती है। Xiaomi Redmi Note 8 Pro में है liquid cooling और heat control करने वाली copper plate, जिसकी मदद से फ़ोन का temperature maintain किया जाता है।
ये फ़ोन android 9.0 pie और MIUI 10 के operating system पर काम करता है। अगर आपको फोटो और वीडियो का शौक है तो ये आपके लिए बिलकुल सटीक चॉइस है। वीडियो रिकॉर्डिंग और सेल्फी क्लिक करने के लिए इससे बढ़िया कोई फ़ोन Redmi में नहीं मिलता, जिसे आप 15000 के बजट में खरीद सकें।
पक्ष
विपक्ष
4. Xiaomi Mi A3

के ख़ास फीचर
Xiaomi Mi A3 आपको रंगों में grey, white और blue के ऑप्शन मिलते हैं। फ़ोन के ये रंग काफी चमकदार और एक-दूसरे से अलग लगते हैं।
पूरे फ़ोन का लुक काफी ट्रेंडी लगता है। दो तरह की स्टोरेज ऑप्शन के साथ 4 GB RAM और 64 GB इंटरनल मेमोरी में आता है। दूसरा फ़ोन 6 GB की RAM और 128 GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है।
इस हैंडसेट का सबसे अच्छा फीचर इसका कैमरा है। Palm shutter, portrait mode और scene detection की क्वालिटी के लिए इसमें triple camera setup है।
48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ इसमें सोनी IMX586 sensor भी है। 6.08 इंच की HD स्क्रीन वाले फ़ोन पर आप अपने पसंदीदा शो, फिल्में और वीडियो एन्जॉय कर सकते हैं।
XiaomiMi A3 में fingerprint sensor भी मज़ेदार काम करता है। मज़बूत फंक्शनिंग के लिए और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए फ़ोन में snapdragon 665 processor भी है।
Xiaomi Mi A3 के exclusive फीचर में triple gorilla glass भी गिना जाता है। Gorilla glass की मज़बूती सिर्फ फ्रंट और बैक बॉडी पर ही नहीं, बल्कि कैमरा लेंस पर भी दिखाई देती है। Screen resolution के मामले में इसमें कुछ कमियां हैं।
15000 की कीमत में आपको ज़्यादातर 1080 pixel मिलता है , पर Xiaomi Mi A3 में 1560 x 720 pixel की खूबी मिलती है। बाकी फीचर की बात करें तो AI face unlock, fingerprint sensor और triple camera जैसी खूबियां इस फ़ोन को और कीमती बनाती हैं।
पक्ष
विपक्ष
5. Xiaomi Redmi Note 9 Pro

के ख़ास फीचर
Xiaomi Redmi Note 9 Pro में चमकदार panel के साथ gorilla glass 5 protection मिलता है। ये फ़ोन glacier white, aurora blue और interstellar black जैसे तीन रंगों में आता है।
आपके सेल्फी और वीडियो मेकिंग के शौक को इस फ़ोन के अनोखे फीचर बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं।
इसमें सेल्फी के लिए 16MP selfie camera है। Rear camera में भी 4 ऑप्शन मिलते हैं। Redmi के इस मॉडल में आपको slow motion selfie mode भी देखने को मिलेगा।
18W चार्जिंग के फीचर के साथ आप 30 मिनट में 57% तक की फ़ोन चार्जिंग कर सकते हैं। ये फ़ोन dual sim को सपोर्ट करता है, जिसमें आप एक बार में दो 4G सिम ऑपरेट कर सकते हैं। इस फ़ोन में 4 GB की RAM और 64 GB की स्टोरेज मिलती है।
आपको Xiaomi Redmi Note 9 Pro में 6 GB RAM और 128 GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी।
पक्ष
विपक्ष
6. Xiaomi Redmi K20 Pro

के ख़ास फीचर
Xiaomi Redmi K20 Pro को नए कैमरा फ़ीचर के साथ बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें है triple camera arrangement जिसे 48 MP के sony primary camera के साथ तैयार किया गया है।
अगर आपको बेस्ट शॉट में फोटो क्लिक करना पसंद हैं तो ये फ़ोन ख़ास आपके लिए ही बनाया गया है।
आप तस्वीरें ले सकते हैं और अपने ही फ़ोन से वीडियो ब्लॉग बना सकते हैं।High camera quality में dual LED flash और panorama भी है।
HDR फ़ीचर के चलते इसमें एक front pop app camera set किया गया है। इस फ़ोन में flame red, glacier blue और carbon fibre black जैसे रंग मिलते हैं। Corning gorilla glass 5 फ़ोन को ज़्यादा प्रोटेक्शन देने के लिए लगाया गया है।
Qualcomm snapdragon 855 processor की मदद से आप इसमें heavy loaded work भी फ़ोन हैंग हुए बिना कर सकते हैं। फ़ोन में चाहे आपको एडिटिंग करनी हो या भारी फाइल डाउनलोड या फिर high graphic गेम खेलना हो , , आप बेझिझक इस फ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को यादगार बनाने के लिए इसमें game boost 2.0 भी है, जोकि ना ही केवल इंटरनेट कनेक्शन स्टेबल करने में मदद करता है बल्कि लेटेंसी को घटाता भी है । बिना गरम हुए और हैंग किये इस फ़ोन को आप काफी देर तक ऑपरेट कर सकते हैं।
27W के इस फ़ोन में fast-charging भी अचीव की जा सकती है। अगर आप अपने फ़ोन को चार्ज करना शुरू करते हैं तो आधे घंटे में ये 58% तक चार्ज हो जाता है। अद्भुत बॉडी डिज़ाइन और तेज़ कनेक्टिविटी वाला यह फ़ोन बिल्कुल पैसा वसूल है।
पक्ष
विपक्ष
7. Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max

के ख़ास फीचर
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। 6 GB की RAM के साथ 64 GB की इंटरनल मेमोरी, 6 GB की RAM के साथ 128 GB की इंटरनल मेमोरी, 8 GB की RAM के साथ 128 GB की इंटरनल मेमोरी।
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max में aurora blue, glacier white और interstellar black जैसे रंग अवेलेबल हैं।
इसमें navigation के लिए भी एक अलग सिस्टम NavIC है। Fingerprint sensor और face unlock को सपोर्ट करने वाले इस फ़ोन में proximity sensor, ambient light sensor और gyroscope system भी हैं।
33W तक का fast-charging फ़ीचर पूरे दिन तक बैटरी मेन्टेन करके रखता है।गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Qualcomm snapdragon 720G processor भी है।
आप अपने गेम्स और वीडिओज़ का Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max में premium graphics के साथ आनंद ले सकते हैं।
पक्ष
विपक्ष
8. Xiaomi Redmi 7

के ख़ास फीचर
Redmi 7 आसान बजट में मिलने वाला एक ऐसा फ़ोन है जो देखने में काफी महंगा लगता है। दूसरे जाने-माने फोन की तरह इसमें भी metallic body और चमकीली plastic layer है, जो फ़ोन को स्प्लैश से बचा के रखती है।
Redmi 7 eclipse blue, comet blue (dark purple और blue शेड ) और lunar red (black और red shade ) में बाजार में अवेलेबल है।
6.26 inches स्क्रीन वाले इस फ़ोन में 720 × 1520 pixel का resolution है, जो गेम खेलने और वीडियो देखने के लिए एकदम सही माना जाता है।
इस फ़ोन की पूरी सीसीज़ gorilla glass 5 से बनायी गयी है, जिससे फ़ोन की durability बढ़ती है। 4000 mah बैटरी की वजह से इस फ़ोन का बैकअप भी काफी जानदार है, जो फ़ोन को पूरे दिन ऑन रखता है।
इस फ़ोन 3 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। 32 GB स्टोरेज और 2GB RAM के साथ और 32 GB की स्टोरेज में 3GB की RAM के साथ आता है। इस कीमत में , हम 3gb RAM जोकि किसी भी ग्राहक के लिए अच्छा सौदा होगा, पा सकते हैं,।
इस फ़ोन में कैमरे की क्वालिटी सबसे अच्छी है। 12MP + 2MP dual rear camera और 8 MP वाले selfie camera वाले इस फोन की डील ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा फ़ोन में और भी कई खूबियां हैं- जैसे कि beauty mode, tilt mode, portrait mode और video streaming।
आप इसमें time lapse और Google lens का भी एक्सपीरियंस ले सकते हैं। 1080p में 60fps के साथ पूरे HD वीडिओज़ को शामिल करते हुए , एक व्यक्ति खुदके वीडिओज़ रिकॉर्ड कर सकता है। दिक्कत बस तब आती है जब फ़ोन गरम होना शुरू होता है, वरना दाम के हिसाब से यह सही है।
This handset also has a micro USB port and loudspeaker griller on the lower side. There is a power button on the right side, stainless steel ring on the back and fingerprint scanner camera fit. Although the face scanner does not work very well. Redmi 7 has a qualcomm snapdragon 632 chipset and a 14-nanometer octa-core processor. It has features like wifi direct, Bluetooth 4.2, dual SIM cards.
side
विपक्ष
9. Xiaomi Redmi 8A Dual

के ख़ास फीचर
ये फ़ोन 6.22-inches की display और 720 × 1520 pixel की HD resolution के साथ आता है। gorilla glass 5 फ़ोन पर स्क्रैच नहीं आने देता और पानी से भी बचाता है।
Plastic back और frame से बना ये सेट qualcomm snapdragon 439 processor पर चलता है।
2.0Ghz तक के octo core processor, Android 9.0 operating system, Aura Xgrip design और dual sim support पर बेस्ड है।
इसे midnight black, sunset red और ocean blue रंगों में खरीद सकते हैं।इसकी कैमरा क्वालिटी भी 13MP के primary camera और 2MP के secondary camera के हिसाब से काफी सही है।
8MP के सेल्फी कैमरे वाले इस फ़ोन में autofocus, panaroma, HDR और LED flash जैसी खूबियां भी हैं। इसके अलावा इस फ़ोन में रिमूव न होने वाली Li-po 5000mah बैटरी लगी हुई है, जिसे 36 घंटे तक चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
Redmi 8A Dual का ये सेट 10W तक की चार्जिंग सेटिंग को सपोर्ट करता है। ढाई घंटे में तेज़ी से चार्ज होने वाला यह फ़ोन पूरे दिन तक आपका साथ निभाता है। इस फ़ोन की इंटरनल मेमोरी 32GB है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।| ये फ़ोन 2GB RAM और 3GB RAM ऑप्शन के साथ आता है। दो सिम वाले इस फ़ोन में बस nano sim का ही ऑप्शन चलता है।
कनेक्टिविटी के मामले में भी यह फ़ोन कम नहीं है। इसमें wi-fi 802.11, bluetooth v4.20, GPS, wi-fi direct, 3G और 4G network जैसे फीचर हैं। इसके अलावा इसमें, proximity sensor, accelerometer sensor, campus sensor, vibration motor, और face unlock feature भी है
पक्ष
विपक्ष
10. Xiaomi Redmi 8

के ख़ास फीचर
Redmi का डिज़ाइन देखते ही आप समझ जाएंगे कि इस पर कितनी मेहनत की गयी है। शाइनी लेयर के साथ चमक देने वाली परत फ़ोन को एक expensive look देती है, लेकिन फ़ोन का प्राइस आपको चौंका कर रख देगा।
ग्राहकों के लिए ये बेहतरीन फ़ोन तीन रंगों sapphire blue, ruby red और onyx black में अवेलेबल है।
फ़ोन के पिछले हिस्से पर एक चमकीली प्लास्टिक लगी है, जो इस फ़ोन के दो कैमरा और fingerprint scanner को ढंक के रखती है।
फ़ोन के किनारे curvy हैं, जिनकी वजह से फ़ोन की पकड़ बहुत पक्की रहती है। फ़ोन के निचले हिस्से में 3.5mm का jack, type c-port और speaker support हैं, जबकि दायीं तरफ power button और volume button है।
इसके अलावा फोन की बायीं तरफ sim के लिए slot बने हुए हैं। फ़ोन के ऊपर की तरफ splash resistant p2i coating है, जिसके नीचे की लेयर gorilla glass 5 से ढंकी हुई है। यह स्मार्टफोन 2 sim card सपोर्ट करता है, जिसमें आप 512 GB तक का micro SD card भी लगा सकते हैं, लेकिन इसमें सिर्फ nano sim card ही लग सकते हैं। इस फ़ोन का display 6.22-inches का है, जिसमें resolution 150*720 pixel का है।
इसी के साथ इस फ़ोन में qualcomm snapdragon 439 processor, 1.45GHz और 1.95GHz तक के core और 505 graphics हैं। फ़ोन के ऊपर की तरफ water notch display है और इसका डिज़ाइन Redmi ब्रांड का सबसे अलग डिज़ाइन है। Xiaomi Redmi 8 दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसमें एक फ़ोन की RAM 3 GB की और इंटरनल मेमोरी 32 GB है।
वहीं, दूसरी तरफ ये फ़ोन 4GB की RAM और 64 GB की स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है। इन फोनों के फ़ीचर इस ब्रांड में मिलने वाले बाकी हैंडसेट्स से ज़्यादा बेहतर हैं। फ़ोन का ओवर ऑल डिज़ाइन भी अपडेट किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इसका डिज़ाइन Iphone से इंस्पायर है। हाई क्वालिटी से लैस ये फ़ोन dual rear camera के साथ आता है।
इसमें आपको मिलता है 12 MP वाला sony IMX363 primary sensor और 2 MP का depth sensor, जिसे आप scene detection feature और अन्य 33 फ़ीचर्स के साथ portrait mode में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें 8 MP का एक कैमरा है। वैसे तो इस डिवाइस की color accuracy भी बिल्कुल सही है, लेकिन कम लाइट में ये थोड़ी blurr हो जाती है। वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 1080p@30fps सिस्टम आपके लिए मददगार रहेगा।
इस प्राइस के हिसाब से Redmi को अपने वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर में बढ़ोतरी करने की ज़रूरत है| कनेक्टिविटी के लिए इसमें wi-fi, wireless FM radio, type-c port, 3.5mm jack और 4G VOLTE के ऑप्शन शामिल हैं। चूंकि कस्टमर आजकल अच्छी बैटरी लाइफ की डिमांड करते हैं तो उसके लिए 5000mAh की बैटरी है, जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग के लिए सही है।
पक्ष
विपक्ष
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. इनमें से कौन-सा बेहतर है - Redmi Note 8 या Redmi Note 8 Pro?
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro, दोनों के ही दाम और फ़ीचर एक-दूसरे से काफी अलग हैं। Redmi Note 8 Pro में फ़ोन की स्क्रीन Redmi Note 8 से ज़्यादा बड़ी है। Redmi Note 8 की डिस्प्ले 6.39 inches की है, जबकि Redmi Note 8 Pro की डिस्प्ले स्क्रीन 6.53 inches की है। दोनों ही फोन में रियर कैमरा ज़बरदस्त है, लेकिन Redmi Note 8 में 48 MP का सेंसर है, जबकि Redmi Note 8 Pro में 64 MP है। Redmi Note 8 Pro इतना शानदार कैमरा ऑफर करने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फ़ोन का न सिर्फ पिछला कैमरा, बल्कि आगे वाला कैमरा भी Redmi Note 8 से बेहतर क्वालिटी देता है। Redmi Note 8 Pro में फ़ास्ट चार्जिंग का फ़ीचर भी Redmi Note के मुकाबले ज़्यादा अच्छा है। Redmi Note 8 की बैटरी 4000mAh है, जबकि Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4500 mAh है। इस तरह अपनी बड़ी स्क्रीन, बढ़िया बैटरी लाइफ, उत्तम कैमरा क्वालिटी और advanced hardware के साथ Redmi Note 8 Pro एक ज़्यादा बेहतर चॉइस है। आप अपने बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी चुन सकते हैं।
2. Mi का सबसे नया स्मार्टफोन कौन-सा है?
Xiaomi Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max, Redmi 8A Dual और Xiaomi Mi 10 Pro इस ब्रांड के सबसे नए फ़ोन हैं। ये सभी सेट अपग्रेड किये हुए फ़ीचर और operating system के साथ बाजार में मिल जाते हैं। Xiaomi ने हाल ही में triple camera और triple gorilla glass जैसे नए फ़ीचर भी लागू किये हैं, जिनकी वजह से आप इन्हें अपने नए फ़ोन के रूप में चुन सकते हैं। इसमें face recognition, fingerprint sensor और light sensor जैसे फीचर भी हैं। इनकी प्राइस रेंज 10,000 - 50,000 के बीच है।
3. कौन-से Redmi सेट की बैटरी लाइफ सबसे ज़्यादा है?
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max की बैटरी Redmi के बाकी फोन में सबसे लम्बी होती है। इस स्मार्टफोन का सिस्टम 33 W फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 5020 mAH कैपेसिटी बैटरी को सपोर्ट करता है। इस support system के साथ आपका फ़ोन 30 मिनट के अंदर-अंदर 50% तक चार्ज हो जाता है। Redmi फ़ोन में इससे अच्छी चार्जिंग आपको कहीं नहीं मिलेगी। Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 inches की स्क्रीन, dual rear camera, 64 MP rear camera और 8 MP front camera मिलते हैं। इस फ़ोन को आप fingerprint sensor और face unlock से भी ओपन कर सकते हैं।
4. कौन-से Mi फ़ोन का कैमरा सबसे अच्छा है?
Xiaomi Mi 10, MI फ़ोन में मिलने वाले सबसे अच्छे कैमरे के लिए जाना जाता है। इसमें आपको rear में 108MP कैमरा और front में सेल्फी के लिए 20MP तक का कैमरा मिलता है। Xiaomi Mi 10 coral green और twilight grey रंग के ऑप्शन भी आपको मिलते हैं। इतनी बढ़िया कैमरा क्वालिटी वाला इस कंपनी का यह पहला फ़ोन है। इसका 108 MP rear camera इसे अपने कॉम्पिटिटर फोन में बेस्ट चॉइस बनाता है।
5. 2020 में Xiaomi का सबसे अच्छा फोन कौनसा है?
Xiaomi Mi Note 10, Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 Pro, Xiaomi Black Shark 3, Redmi Note 9 Pro, Xiaomi Mi 9, Xiaomi Mi 9T, Xiaomi Redmi Note 9S और Xiaomi Mi 9 SE कुछ ऐसे नए लॉन्च हुए फ़ोन हैं, जिनमें आपको बेस्ट फ़ीचर देखने को मिलेंगे। Redmi Note 9 Pro सबसे अच्छा माना जाता है, जिसमें तेज़ चार्जर साथ में मिलता है। Xiaomi Mi 10 में आपको 108 MP तक का कैमरा मिलता है। Xiaomi Mi 9T के फ़ीचर आपको कम बजट में कहीं नहीं मिलेंगे। कई सेट बहुत अच्छे हैं जिन्हें आप अपनी चॉइस के हिसाब से खरीद सकते हैं।
टॉप 10 बेस्ट लैपटॉप्स अंडर Mi के बेस्ट फ़ोन 2020
0 comments